गरुड़ (बागेश्वर)। लौबांज में श्रीमद् भागवत कथा सुनने दूर दराज गांवों के लोग पहुंच रहे है। कथावाचक नमन कृष्ण महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। कथा के ज्ञान को अपने जीवन में धारण करना चाहिए ताकि जीवन सफल हो सके। उन्होंने लोगों से अच्छे मार्ग पर चलने को कहा। गलत मार्ग पर चलने से विनाश ही होता है। कथा सुनने के लिए रतमटिया, कौलाग, कौसानी, भोजगण, बदरीनाथ, नाकुरी, दियोरड़ा, भेटा आदि गांवों से श्रद्धालु पहुंचे थे। कथा आयोजक शंकर कोरंगा आदि मौजूद रहे। संवाद