कपकोट में अतिथियों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
भाजयुमो की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के मौके पर यहां कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल असों की टीम विजेता और जनता इंटर कॉलेज असों की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल ने विजेताओं को ट्रॉफी भेंट की।
केदारेश्वर मैदान में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल और जनता इंटर कॉलेज असों की टीम के बीच खेला गया। इसमें कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की टीम सात अंक लेकर विजेता जबकि पांच अंक लेकर जनता इंटर कालेज असों की टीम पांच अंकों के साथ उप विजेता रही।
विधायक भौर्याल ने पंडित उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने को कहा। युवाओं से पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी ध्यान देने को कहा। नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जोशी और जगदीश शाही ने किया।
नगर अध्यक्ष गोविंद कपकोटी ने कहा कि अव्वल खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला मंत्री सुरेश कांडपाल, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, बब्लू ऐठानी, संतोश उपाध्याय, भूपेश फत्र्याल, गणेश मर्तोलिया आदि थे।