फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
असों में वार्षिकोत्सव में थिरकते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल असों-कपकोट ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य थे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि शिक्षा के बगैर समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने बच्चों से प्रतियोगी बनने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


विद्यालय प्रांगण में सीईओ ने कहा कि शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। बालिका शिक्षा पर जोर देते कहा कि बालिकाएं आज किसी भी क्षेत्र में बालकों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों की शुुरुआत सरस्वती वंदना से की। बच्चों ने गीत समेत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक की मन मोहक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य मोहनी पांडे ने सभी का स्वागत किया। शिक्षक गणेश कपकोटी ने वार्षिक आख्या पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां विद्यालय के चेयरमैन मोहन पांडे उनकी माता, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य, एवरेस्ट विजेता पूजा मेहरा, ओलंपियन नितेंद्र रावत, मदन मोहन पांडे कंट्रीवाइड बागेश्वर की प्रधानाचार्य डा. आशा तिवारी, मंडलसेरा की प्रधानाचार्य डिंपल पांडे, एडवोकेट घनानंद जोशी, भुवन शाही, अभिभावक समेत गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन छात्र मोहित औ हरिओम पांडे आदि थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें