बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलसेरा में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य डिंपल पांडेय ने किया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में ईशा, कार्तिक, भूमिका, कार्तिक शर्मा, हेमा कनवाल, सूरज, पंकज धामी, मुन्ना, करन कुमार, सूरज टाकुली अव्वल रहे।
सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य डिंपल पांडेय, कमला गोस्वामी ने बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में बताया। शिक्षक कमलेश गांधी ने कविता प्रस्तुत की। हेमलता मेहता, महिराज मटियानी ने संचालन किया। आयोजन में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष जगदीश पांडे, कोषाध्यक्ष शंकर पांडे सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।