फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतों की गणना

Fri, 10 Mar 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। 
विज्ञापन
होगी मतों की गणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की दोनों विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से पीजी कॉलेज बागेश्वर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मंगेश घिल्डियाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि मतगणना परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। परिसर में पहले स्थानीय पुलिस और अंदर एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट से की जाएगी। पोस्टल बैलेट की गणना आठ से साढ़े आठ बजे तक की जाएगी।

यदि पोस्टल बैलेट की गणना साढ़े आठ बजे बाद भी रह जाती है तो उसे अंतिम चरण की ईवीएम की गणना से पहले पूरा कर लिया जाएगा। मतगणना को लेकर सामान्य प्रेक्षक एमएस जया की मौजूदगी में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन एनआईसी में हुआ।
विज्ञापन


इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बागेश्वर की ईवीएम मतगणना के लिए 17 मतगणना सुपरवाइजर, 17 गणना सहायक, 19 गणना माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। इसी प्रकार कपकोट विधानसभा की निर्वाचन की मतगणना के लिए 17 मतगणना सुपरवाइजर, 17 गणना सहायक, 19 गणना माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन मतगणना सुपरवाइजर, छह गणना सहायक, तीन गणना माइक्रो ऑब्जर्वर रखे गए हैं। एक गणना सुपरवाइजर, दो गणना सहायक, एक गणना माइक्रो ऑब्जर्वर को आरक्षित में रखा गया है।

द्वितीय रैंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल, डीडीओ केएन तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पियूषांक गुप्ता, रिटर्निंग आफीसर श्याम सिंह राणा, रवींद्र सिंह बिष्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें