फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-दो राउंड में होगी मतगणना,

Mon, 19 Nov 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में मतगणना के लिए सजी टेबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर और कपकोट निकाय की ताज किसके सिर सजेगा। मंगलवार दोपहर तक मतगणना की घोषणा के साथ ही यह साफ हो जाएगा। पहले अध्यक्ष पद के लिए मतगणना होगी। जबकि वार्ड सदस्यों के नतीजे बाद मेें आएंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे से स्थानीय डिग्री कालेज के सांस्कृतिक कक्षों में दोनों निकायों की मतगणना एक साथ शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि दोनों निकायों की मतगणना दो-दो राउंड में होगी। बागेश्वर में 11 जबकि कपकोट चुनाव की मतगणना चार टेबल पर होगी। हर टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर जबकि दो सहायक मौजूद रहेंगे। इसके इतर मतगणना टेबल पर प्रत्याशी के एक-एक एजेंट रहेंगे। जबकि आरओ के टेबल पर प्रत्याशी या फिर निर्वाचन एजेंट में से एक मौजूद रह सकता है।  

पहले कपकोट, बाद में बागेश्वर का आएगा परिणाम 
बागेश्वर। मतगणना में पहले कपकोट निकाय चुनाव का परिणाम सामने आने की उम्मीद है। मतदाताओं की संख्या को देखते हुए पूर्वान्ह में ही मतगणना का काम पूरा हो सकता है। ऐसे में दोपहर 12 बजे से पहले चुनाव परिणाम मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर बागेश्वर नगर पालिका चुनाव की मतगणना में दोपहर तक का वक्त भी लग सकता है। हालांकि दोपहर दो बजे तक मतगणना की तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। अलबत्ता विवाद या फिर पुनर्मतगणना की स्थिति में परिणाम की कुछ देेरी के लिए घोषणा टल सकती है। ब्यूरो 
विज्ञापन


मतगणना में अभियंता-लेखाकारों की ड्यूटी 
बागेश्वर। विभिन्न योजनाओं और बजट का हिसाब-किताब रखने वाले अभियंता और लेखाकार मतगणना का भी हिसाब-किताब करेंगे। दरअसल मतगणना में विभिन्न विभागों के अभियंताओं और लेखाकारों की ड्यूटी लगाई गई है। ब्यूरो 

प्रतिक्रिया से निपटने को मजिस्ट्रेट किए तैनात 
बागेश्वर। मतगणना के दौरान और बाद में शांति व्यवस्था के लिए निकायवार मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बागेश्वर निकाय में कांडा एसडीएम रिंकू बिष्ट जबकि कपकोट निकाय में गरुड़ एसडीएम सुंदर सिंह तोमर की ड्यूटी लगाई गई है। ब्यूरो 

सीसीटीवी के निगरानी में होगी मतगणना 
बागेश्वर। पूरी मतगणना प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी। आरओ राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बागेश्वर और कपकोट निकाय के मतगणना स्थल पर दो-दो जबकि प्रवेश द्वार पर एक सीसीटीवी लगाया गया है। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें