फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना विजेताओं के बीच कराई जाएगी खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकार के निर्णय के अनुसार कोरोना को मात दे चुके लोगों के बीच जिला खेल कार्यालय की ओर से तीन से नौ जनवरी तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि सरकार ने कोरोना विजेताओं के बीच खेल प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया है। जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके 18 से 42 वर्ष के शारीरिक और स्वास्थ्य के लिहाज से स्वस्थ लोगों के बीच बागेश्वर डिग्री कॉलेज मैदान के साथ ही जिला खेल कार्यालय के इंडोर स्टेडियम में वाकाथान नाम से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के तहत गोला फेंक, लंबी कूद, वॉलीबाल, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, बैडमिंटन और टीटी प्रतियोगिता कराई जाएंगी। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी वल्दिया ने बताया कि कोविड से उत्पन्न नकारात्मकता को दूर करने के साथ ही लोगों को कोविड से बचाव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कोविड विजेता प्रतिभागी 30 दिसंबर तक रंगीन फोटो, आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ जिला खेल कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें