फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वीरः मास्क बांटकर लोगों को जागरूक कर रही ममता

विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट में पुलिसकर्मी को मास्क बांटती ममता मेहता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के सुदूर गांव लीती की ममता मेहता महिला समूह के द्वारा हाथ से बनाए गए मास्क लोगों को निशुल्क बांटकर कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहीं हैं। ममता ने भराड़ी और कपकोट नगर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क वितरित किये। ममता ने बैंक कर्मचारी, पुलिसकर्मी, दुकानदार, बुजुर्ग और बच्चों को मॉस्क बांटते हुए कहा कि मास्क की मदद से कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचा जा सकता है। ममता ने बताया कि ये मास्क दूरस्थ गांव लीती में ग्राम्या परियोजना के सहयोग से मशीनों की मदद से बनाए जा रहे हैं। है। महिलाएं अब तक तीन हजार मास्क बना चुकीं हैं। मास्क बेचे भी जा रहे हैं। कहा कि यदि कोई व्यक्ति मास्क बनवाना चाहता है तो महिला समूह के माध्यम से बनवा सकता है। इससे महिलाओं को लॉकडाउन की अवधि में आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें