फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में आज पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, कल से शुरू होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ...........
विज्ञापन

बागेश्वर में आज पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, कल से शुरू होगा टीकाकरण
सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल से होगी टीकाकरण की शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। शुक्रवार 15 जनवरी को बागेश्वर में कोरोना वैक्सीन पहुंच जाएगी। 16 जनवरी से सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों से वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू होगा। जिले के 2715 स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे पहले कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने अधिकारियों की बैठक में वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से जिले में टीकाकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में सबसे पहले कोरोना का टीका लगेगा। टीकाकरण केंद्रों से वेब कास्टिंग भी की जाएगी। डीएम ने वेब कास्टिंग के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करने को कहा, ताकि टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर बीडी जोशी ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को बागेश्वर में कोविशील्ड कंपनी की कोरोना वैक्सीन पहुंच रही है। 2715 हेल्थ वर्कर को सबसे पहले वैक्सीन लगेगी। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के और बीमार लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा। जिले में 4.48 लाख वैक्सीन रखने की व्यवस्था है। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम बागेश्वर योगेंद्र सिंह, एसडीएम कांडा राकेश चंद्र तिवारी, एसीएमओ डॉ. वीके सक्सेना, डॉ. एनएस टोलिया, डॉ. प्रमोद जंगपांगी आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें