बागेश्वर। जिले में कोरोना टीके की 12 हजार डोज पहुंच चुकी है। बुधवार से 44 सेशन साइटों पर टीकाकरण कराया जाएगा। फिलहाल 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। जिले में कोरोना का टीका मंगलवार को समाप्त हो गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीके की डिमांड भेजी थी।
सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि मंगलवार को टीके की खेप बागेश्वर पहुंच गई थी। इसके बाद तहसील परिसर और सीएमओ कार्यालय में बने केंद्रों में टीकाकरण कराया गया। कहा कि अन्य स्थानों के लिए टीका भेज दिया गया है।
बुधवार को 29 की बजाय 44 केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण की तैयारी चल रही है। निर्देश मिलने के बाद उनका भी टीकाकरण होगा।