बागेश्वर। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले जांच कराई थी। मंगलवार रात आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। डॉक्टरों की राय के बाद उन्हें जिला पंचायत के विश्राम गृह में आइसोलेट किया गया है। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।
विधायक भौर्याल ने बुखार की शिकायत पर दो दिन पहले कोरोना जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टरों ने उन्हें दवा देकर होम आइसोलेशन का सुझाव दिया। रात में ही उन्हें जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में आइसोलेट कर दिया गया। इधर सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने कहा कि डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।