फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में फैल रहा है बुखार, स्वास्थ्य टीमों का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ गांव सोराग समेत कई गांवों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। लोग स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग कर रहे हैं लेकिन गांवों में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंच पा रही है। बागेश्वर के अमसरकोट के लोगों ने स्वास्थ्य टीम गांव में न आने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कपकोट के सोराग गांव निवासी वरिष्ठ नागरिक हुकम सिंह सोरागी के अनुसार गांव में कई लोग बुखार, कमर दर्द की शिकायत से पीड़ित हैं। गांव में स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं आ रही है।
उन्होंने गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है। इधर, अमसरकोट के लोगों ने बताया कि मांग के बावजूद गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन

गांव में लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ ही कोविड जांच कराने की मांग अधिकारियों के सामने उठाई जा चुकी है। लोगों के स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए।
सामा, लीती क्षेत्र में भी लोग बुखार से पीड़ित
बागेश्वर। कपकोट के कई गांवों में लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी ने बताया कि शामा, लीती, गोगिना क्षेत्र में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
स्वास्थ्य विभाग और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इन गांवों में स्वास्थ्य टीम नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि शामा क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम भेजने के साथ ही कोविड जांच भी की जानी चाहिए। कहा कि लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस बात का ध्यान स्वास्थ्य विभाग को रखना चाहिए।
अमसरकोट में स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग लगातार की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से ग्राम पंचायत में कोविड की जांच भी कराने की मांग की जा रही है। ग्राम पंचायत में जल्द स्वास्थ्य टीम भेजी जानी चाहिए।
विज्ञापन

- पूजा टंगड़िया, ग्राम प्रधान अमसरकोट।
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच न होना चिंता का विषय है। अमसरकोट के साथ ही कई ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जानी चाहिए।
-उमेद सिंह, वरिष्ठ नागरिक।
अमसरकोट के साथ ही आसपास के गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग को गांव में ही कोविड जांच की भी व्यवस्था करनी चाहिए।
- राजेंद्र सिंह, ग्रामीण अमसरकोट।
संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी। सोराग, लीती, शामा क्षेत्र में कपकोट से स्वास्थ्य टीम जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
- डॉ. बीडी जोशी, सीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें