फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के कोविड केयर सेंटर की तैयारिया पूरी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बागेश्वर महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर में सारी व्यवस्थाएं तत्परता से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की बैठक में डीएम ने लोनिवि के ईई केके तिलारा को कोविड केयर सेंटर में बेड और शौचालय की व्यवस्था करने को कहा। ऊर्जा निगम को विद्युत और जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के कार्य समय पर करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। डीएम ने पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल से अपेक्षा की है कि वह और सभासद नगर क्षेत्र में किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना कोविड चिकित्सालय और कंट्रोल रूम को देने में सहयोग करेंगे। वहां एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, ईई विद्युत भाष्कर पांडेय, ईई जल संस्थान एमके टम्टा, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी, एई लोनिवि ऋषि राज वर्मा, डीएमओ शिखा सुयाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें