बागेश्वर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात नए मामले आए हैं। तीन लोगों को कोविड अस्पताल से उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिले में कोरोना के 373 मामले सामने आ चुके हैं। 287 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। शेष 85 कोरोना संक्रमितों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हुई है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि 12703 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार केे 303 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए।