फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ट्रेवल हिस्ट्री के 14 लोग पाए जा चुके कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
बेखौफ-बेपरवाह-बागेश्वर के बाजार में भीड़ के रूप में निकले लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में शनिवार को कोरोना के 16 नए मामले आए हैं। अब बिना यात्रा इतिहास वाले लोग भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बागेश्वर में 14 ऐसे कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। जिले में कुल 259 मामले सामने आ चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। सक्रिय मामले 73 हैं।
विज्ञापन

जिले में आजकल कोरोना संक्रमण के दस से ज्यादा मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग, आपदा विभाग, उद्यान विभाग, कलक्ट्रेट, केएमवीएन में कार्यरत कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे सामुदायिक प्रसार की आशंका जताई गई है लेकिन सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने इस आशंका को नकारा है। उनका कहना है कि जिले में कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है। बिना यात्रा इतिहास के जिन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, वह जाने-अनजाने किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए होंगे।
कलक्ट्रेट और विकास भवन रहा बंद
बागेश्वर। सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कुछ कर्मियों में कोरोना की पुष्टि के बाद शनिवार को कलक्ट्रेट और विकास भवन बंद रहा। दोनों परिसरों में सैनिटाइजेशन किया गया। डीएम विनीत कुमार ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने और मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। सैनिटाइजेशन और बार-बार हाथ धोने का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन

फिर भी लोग हैं बेपरवाह
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के लगातार मामले सामने आ रहे हैं लेकिन लोग अब भी कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार, अस्पताल में लोग सुरक्षित दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों में झुंड के रूप में लोग घूमते नजर आ रहे हैं। माना की जिले में कोरोना के अधिकांश मरीज इलाज के बाद ठीक भी हो गए हैं लेकिन इस गंभीर महामारी के प्रति लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें