बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण के छह और मामले सामने आए हैं। जिले में संक्रमण के 197 मामले सामने आ चुके हैं। एक की मौत हुई है। 176 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। 20 का इलाज बागेश्वर के कोविड अस्पताल में चल रहा है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि शनिवार को 267 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले से 8380 सैंपल भेजे जा चुके हैं।