बागेश्वर। जिले में शुक्रवार को दो और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में 191 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 173 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। एक की मौत हुई है। शेष 17 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा है।