फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 14 जवानों समेत अक दिन में कोरोना के 16 नये मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में कोरोना के 16 नए मामले और सामने आए हैं। इनमें से 14 जवान आर्मी यूनिट कौसानी के हैं जबकि दो स्थानीय लोग है। इनके साथ ही जिले में 20 एक्टिव केस हो गए हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी वीके सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना के 16 नए मामले आए हैं। जिला अस्पताल में बने कोविड-19 अस्पताल में दो लोगों को इलाज के लिए लाया गया है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी वीके सक्सेना ने बताया कि आर्मी यूनिट कौसानी के 14 जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये लोग कुछ दिन पहले छुट्टी से लौटे थे। तीन दिन पहले बागेश्वर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके सैंपल लिए थे। कुल 25 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 14 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनका इलाज कहां होगा इस बारे में आर्मी कैंप वाले ही तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें