फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 74

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में बृहस्पतिवार को छह और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 पहुंच गई है। यह सभी छह लोग बाहरी प्रदेशों से हाल में बागेश्वर लौटे हैं।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए छह लोगों में से तीन लोग हाल में गुरुग्राम, दो दिल्ली और एक हरियाणा से लौटा प्रवासी है। इन सभी लोगों को जिला मुख्यालय में संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था। इनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इन सभी लोगों का इलाज बागेश्वर के कोविड-19 अस्पताल में किया जाएगा।
बुधवार को बागेश्वर में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिले में 74 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 45 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण के लगातार मामले सामने आने से लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। अब तक संक्रमित पाए गए सभी लोग बाहरी प्रदेशों से बागेश्वर लौटे हैं। लगातार आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद भी स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी मीडिया को अपडेट देने के लिए भी तैयार नहीं दिखाई देते। बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए गए लोगों के बारे में जानकारी चाहने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को फोन लगाया गया लेकिन घंटी जाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिल। डीएम ने संक्रमण के नए मामले आने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें