फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के कोविड अस्पताल में चल रहा कोरोना के 13 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के कारण घर लौटे 32146 प्रवासियों में से 26203 ने 14 दिनों की क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 59 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिनमें से 45 लोग ठीक गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 13 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया कि रैपिड टेस्ट में तीन प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 2.34 लाख लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 122 लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया है। जिले में जिन 15 हजार प्रवासियों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है, उनका निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी प्रवासियों की काउंसलिंग के लिए काउंसलर तैनात किए गए हैं। यह टीम जो क्वारंटीन में रह रहे दो हजार लोगों की काउंसलिंग कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें