फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 23, 10 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बृहस्पतिवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 10 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात आठ बजे की स्वास्थ्य बुलेटिन में जिले में दो और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति मुंबई और एक गुजरात से लौटा था। एक जिला मुख्यालय और दूसरा कौसानी के संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में भर्ती है। जिला प्रशासन ने दोनों का यात्रा इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। जिले में 19 और 21 मई को दो-दो लोग संक्रमित पाए गए थे। 24 मई को चार, 29 मई को आठ और एक जून को आठ लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें से 10 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जो भी हो, कोरोना संक्रमण के लगातार मामले सामने आने से लोगों में दहशत जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें