फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में बना कोरोना-19 समर्पित चिकित्सालय

विज्ञापन
बागेश्वर में बनाया गया कोरोना समर्पित चिकित्सालय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना संदिग्धों के आइसोलेशन के लिए लगाए 17 बेड संवाद न्यूज एजेंसी बागेश्वर। बागेश्वर में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए कोरोना-19 समर्पित चिकित्सालय बना दिया गया है। अस्पताल में 17 आइसोलेशन बेड लगाए गए हैं। इस अस्पताल में कोरोना के संदिग्धों को आइसोलेट किया जाएगा। जिले में अब तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इस समय आइसोलेशन वार्ड में भी कोई व्यक्ति भर्ती नहीं है। जिला अस्पताल के पास में स्थित ट्रामा सेंटर को अस्पताल प्रशासन ने कोरोना-19 समर्पित चिकित्सालय में तब्दील कर दिया है। अस्पताल में सारी सुविधाओं के साथ 17 बेड लगाए गए हैं। अस्पताल में सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस अस्पताल में केवल कोरोना के संदिग्ध मरीजों को ही आइसोलेट किया जाएगा। अब तक जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के संदिग्धों को रखा जा रहा था। जिले से अब तक 6 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागेश्वर के केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित क्वारंटीन में एहतियात के तौर पर 20 लोगों को रखा गया है। उनकी लगातार निगरानी हो रही है। जिले में होम क्वारंटीन में रखे गए 2900 लोगों में से करीब 2500 लोग 14 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें