जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
नगर के जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल ने अपना वार्षिकोत्सव धूूमधाम से मनाया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर एक्साइज केके कांडपाल थे। प्रबंधक अरविंद सिंह ने अभिभावकों से विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने की अपील की। प्रधानाचार्य पूरन चंद्र कपिल ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पढ़कर सुनाई। इस मौके पर प्रबंधक राजीव सिंह, दिनेश जोशी, खीम सिंह करायत आदि थे।