धरमघर की रामलीला में शिव धनुष तोड़ने का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
श्री रामलीला कमेटी धरमघर की ओर से यहां चल रही रामलीला देखने दूर दूर से दर्शकों की भीड़ जुट रही है। रविवार रात जनकपुरी में धनुष यज्ञ, श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, रावण और बाणासुर संवाद के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। दर्शकों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद खूब सराहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेडक्रास सोसायटी की प्रभारी सरस्वती गुप्ता थी। राम की भूमिका नितिन मेहरा, लक्ष्मण भरत मेहरा, सीता हर्षित पाठक, जनक पप्पू वर्मा, सुनैना गौरव साह, विश्वामित्र दीपक राठौर, परशुराम हेम चंद्र, रावण हेम पाठक, बाणासुर दीपक पाठक, घमंडी राजा की भूमिका त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता ने निभाई। हारमोनियम पर श्यामा चरण उप्रेती और तबले पर हयात सिंह भंडारी ने संगत दी। हास्य कलाकार चंदन बोरा ने अपनी कला से लोगों को खूब गुदगुदाया।