फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलूर में चल रहा अवैध खनन

Thu, 03 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांडा तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन जोरों पर है। अवैध खनन में लगे लोगों ने बेतरतीब ढंग से रेता और पत्थर निकालकर कुलूर नदी को छलनी कर दिया है। प्रशासन, वन और राजस्व विभाग को इस पर आंखें मूंदे बैठा है। अवैध खनन से क्षेत्र की 800 हेक्टेयर भूमि के अलावा सिंचाई योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। बाढ़ भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कपूूरी से लेकर धौलियापाटा गांव तक कुलूर नदी अवैध खनन से जुड़े लोगों के कब्जे में है। जेसीबी मशीनों ने नदी को जगह जगह छलनी कर दिया है। नदी से  रेेता के साथ ही भारी मात्रा में पत्थर भी निकाले जा रहे हैं। खनन के कारण नदी के दोनों किनारों पर बसे गांवों की उपजाऊ भूमि को खतरा हो गया है। जल स्तर के नीचे जाने से सिंचाई योजनाओं के बंद होने का खतरा बढ़ गया है। युवक मंगल दल के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बताया कि अवैघ खनन से निकाले गए पत्थरों और रेता को कांडा रावतसेरा सड़क के सोलिंग के काम के लिए ले जाया जा रहा है। इस काम में ट्रैक्टर, ट्रॉली और टिप्पर लगे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से अवैध खनन रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इधर प्रभारी जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने कहा कि मामले की जांच होगी।
विज्ञापन

02 बीजीएस 2पी: कुलूर नदी में अवैध खनन का कारोबार जोरों पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें