बागेश्वर में अपने बनाए कुमाउनी व्यंजनों के साथ उपवा के सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की ओर से पुलिस परिवार की महिलाओं को पहाड़ी व्यंजन बनाने के गुर सिखाए गए।
एसपी अमित श्रीवास्तव और उपवा की जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भट्ट के डुबके, भट्ट की चुड़काणी, कढ़ी, चावल के आटे का हलवा, भांग और तिमूर की चटनी आदि बनाए। उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों को घर पर बनाने के साथ उनकी रेसिपी अन्य महिलाओं से साझा करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन सीओ शिवराज सिंह राणा ने किया।