फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ठेकेदारों ने बागेश्वर में किया प्रदर्शन, कपकोट में तालाबंदी

Tue, 24 Sep 2024 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील परिसर में धरना देते ठेकेदार। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। ठेकेदारों ने 25 सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। वहीं कपकोट में ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी की। ठेकेदारों ने समस्याओं का शीघ्र निदान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में ठेकेदार तहसील कार्यालय पहुंचे और मांगों को लेकर नारेबाजी की। ठेकेदारों ने कहा कि डेढ़ महीने से विभागों में प्रदर्शन कर निविदाओं का बहिष्कार किया जा रहा है। इसके बावजूद शासन उनकी समस्याओं का निदान नहीं कर रहा है। ठेकेदारों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में रॉयल्टी की दरें कम करने, लंबित बिलों का भुगतान करने, पांच करोड़ तक के कार्य सिंगल विंडो से कराने आदि मांगों को जल्द पूरा करने को कहा है। इस मौके पर संजय नेगी, प्रमोद मेहता, मोहन सिंह रावत, अनिल टंगड़िया, हरिओम परिहार, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, कपकोट में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष मनोज कपकोटी के नेतृत्व में ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए तालाबंदी की। इस मौके पर भगवत सिंह, सुदंन सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


ठेकेदारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हिल्स कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा। वहां पर शिवराज सिंह, प्रयाग सिंह बिष्ट, अमर सिंह बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, भीम सिंह, रोहित रौतेला, पूरन मेहरा, किशन बिष्ट, संतोष बिष्ट, नरेंद्र सिंह थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें