फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी, रौल्याना के जंगल धधके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात को गढ़खेत रेंज के रौल्याना के जंगल में आग लग गई। आग से वनस्पति को खासा नुकसान पहुंचा है। हालांकि अब अधिकतर जंगलों में लगी आग बुझने से वातावरण से धुंध काफी हद तक छट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात गढ़खेत रेंज के रौल्याना के जंगल में अचानक आग लग गई। बुधवार सुबह तक जंगल आग से धधकता रहा। स्थानीय लोगों के साथ वन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शीतकाल से अब तक जंगल में आग लगने की 125 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 180 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। डीएफओ बीएस शाही के अनुसार जंगल की आग पर तत्परता से काबू पाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें