फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होने से छूट गए उपभोक्ताँ को भी मिले गरीब अन्न कल्याण योजना का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज काफलीगैर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने सात महीने से प्रशासन की लापरवाही के चलते राशन नहीं मिलने का आरोप लगाया। कई राशन कार्डों के ऑनलाइन नहीं होने के कारण राशन नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताते हुए सभी कार्डधारकों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

काफलीगैर क्षेत्र में खाद्यान्न गोदाम की शुरुआत होने से पूर्व करीब सात महीनों से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिला था। कोरोना काल में राशन वितरण शुरू हुआ, लेकिन अब भी कई कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने से उन्हें राशन से वंचित रहना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने अगले तीन महीने तक ऑनलाइन होने से छूट गए राशन कार्डों पर भी पूर्व की तरह राशन वितरण करने की मांग की। सभी कार्डों को ऑनलाइन करने के लिए शिविर लगाने को भी कहा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस मौके पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पुष्पा रौतेला, योगेश सनवाल, राजेंद्र प्रसाद, हरीश जनौटी, मुन्नी देवी, पूजा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें