फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया

Sun, 11 Mar 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
कपकोट में बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भराड़ी में बीएसएनएल की संचार सेवा फिर ध्वस्त हो गई। टॉवर से सिग्नल नहीं आने से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं ने कन्यूटी में स्थापित टॉवर का सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


रविवार को भराड़ी बाजार में बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ताओं ने कहा कि कन्यूटी में लगे टॉवर से कन्यूटी सहित भराड़ी, पोथिंग, ऐणांण, बमसेरा, चीराबगढ़ आदि क्षेत्रों की लगभग पांच हजार की आबादी को संचार सेवा का लाभ मिलता है। पिछले कुछ समय से टॉवर से सिग्नल नहीं आने की समस्या बनी हुई है।

चार दिन पूर्व प्रदर्शन करने के बाद स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन फिर टॉवर से सिग्नल आने बंद हो गए हैं। बार-बार इस तरह की दिक्कत पैदा होने से उपभोक्ताओं को निजी कंपनियों के सिम खरीदने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं को इंटरनेट सेवाओं के लाभ से भी वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने कहा कि यदि शीघ्र संचार सेवा को दुरुस्त नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कमल ऐठानी, रमेश गढ़िया, पुष्पा आर्या, हरीश गढ़िया, आनंद साही, महेश ऐठानी, मोहन उपाध्याय, गौरव रौतेला, मयंक जगरिया, मनोज जोशी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें