फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के सर्वे को गलत बता रुकवाया निर्माण कार्य

विज्ञापन
कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क का काम रोके जाने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ग्रामीणों को समझाते ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। सेरी के लोगों ने कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क के सर्वे को गलत बताते हुए सोमवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का हंगामा बढ़ा तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

सोमवार को लोनिवि कमेड़ीदेवी-स्याकोट मोटर मार्ग के किलोमीटर एक बैंड से रंगथरा, मजगांव, चौनाला के लिए स्वीकृत दो किमी सड़क का निर्माण कर रहा था। इसकी भनक लगने पर सेरी के ग्रामीण मौके पर धमक गए। उन्होंने निर्माण कार्य रोक दिया। लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण से उनके वन पंचायत में बांज के पेड़ कट रहे हैं। इससे भविष्य में उनके पानी के स्रोत खत्म हो जाएंगे। इस दौरान मजगांव के लोग भी वहां पहुंच गए। उनकी सेरी के ग्रामीणों ने कहासुनी हो गई।
मामला बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना कांडा थाने में दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। सेरी के ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि सड़क का निर्माण गलत किया जा रहा है। लोनिवि कपकोट के अधिकारियों से सड़क के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। इसलिए उन्होंने सड़क का विरोध किया और निर्माण कार्य रोक दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने ग्रामीणों से वार्ता की। तय हुआ कि मंगलवार को सेरी और मजगांव के ग्रामीण और लोनिवि के अधिकारियों की एसडीएम कांडा राकेश तिवारी से बात की जाएगी। उसके बाद ही सड़क निमर्धाण के संबंध में फैसला लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें