फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी पर अस्थाई पुल निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
बागेश्वर सरयू नदी में अस्थायी पुल बनाते मजदूर। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। मेले में कोई कोर कसर नहीं रह जाए इसके मद्देनजर नगर पालिका ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरयू नदी पर अस्थाई पुल बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के नेतृत्व में पालिका प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसके लिए अधिकारियों को पहले ही जिम्मेदारियों सौंप दी गई है। मेले से पूर्व सभी समस्याओं को दूर करने की पुर जोर कोशिश की जा रही है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सरयू और गोमती नदी में अस्थाई पुल बनाए जा रहे हैं। सरयू नदी में पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। पुल बनने के बाद नुमाईशखेत और बागनाथ मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
दो पुल सरयू और दो गोमती नदी में बनाए जा रहे हैं। इनकी लंबाई लगभग 90 मीटर है और ये वन वे पुल हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उत्तरायणी मेले को लेकर तैयारियां जारी है। इस बार भी लोगों को एक अच्छा और आकर्षक उत्तरायणी मेला देखने को मिलेगा। इसके लिए सांस्कृतिक टीमों को बुलाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें