बागेश्वर में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को जयंती पर याद करते कांग्रेसी।
बागेश्वर/गरुड़। देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन कांग्रेसियों ने बाल दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज सेवा का संकल्प लिया।
बागेश्वर में कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि पंडित नेहरू ने विकास की जो नींव डाली थी, आज उसकी बदौलत देश विकास के पथ पर अग्रसर है।
इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गीता रावल, रमेश भंडारी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, नवीन साह, प्रीति आर्या आदि मौजूद रहीं।
इधर, गरुड़ में भी कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने पंडित नेहरु के बताए मार्ग पर चलने को कहा। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, गोपाल दत्त भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, लक्ष्मण राम आर्या, प्रकाश कोहली, रंजीत रावत, प्रकाश रावल, सुंदर बरोलिया आदि मौजूद रहे।