फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

Mon, 18 Sep 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, लचर कानून व्यवस्था और विकास की ठप गतिविधियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। सभा के बाद उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें उन्होंने जनविरोधी कार्यों पर शीघ्र रोक नहीं लगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में हुए धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रो पदार्थों के दामों में भारी गिरावट के बावजूद इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

आम जरूरत की चीजों के दाम आसमान छूने से लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। राज्य के विकास में डबल इंजन भी काम नहीं आ रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आए करीब छह माह हो चुके हैं, लेकिन डबल इंजन का पहिया घूमता दिखाई नहीं दे रहा है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। वक्ताओं चेताया कि यदि महंगाई पर शीघ्र अंकुश नहीं लगा और विकास का पहिया शीघ्र नहीं घूमा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र टंगड़िया, रमेश भंडारी, बालकृष्ण,  विनोद पाठक, दीपक खेतवाल, किशन कठायत, सुरेश खेतवाल, अंकुर उपाध्याय, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनीता टम्टा, गोविंद कठायत, बहादुर बिष्ट, ईश्वर पांडे, दर्शन कठायत, आनंद बघरी, बसंत टम्टा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें