फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने चीन हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बागेश्वर के गांधी चबूतरे में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा और अन्य कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा की मौजूदगी में चीन के हमले में शहीद भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि दी। चीन को करारा सबक सिखाने की मांग की। राज्यसभा सदस्य ने केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया। जिला मुख्यालय के गांधी चबूतरे में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर चीन के हमले में शहीद सेना के अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की घुसपैठ के मामले में देश को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री एक ओर घुसपैठ न होने संबंधी बयान दे रहे हैं, दूसरी ओर बलिदान ब्यर्थ न जाने देने की बात कर रहे हैं। कहा कि सरकार चीन के आगे भारतीय जमीन को सरेंडर कर रही है। कहा कि चायना ने चीन ने फिगर फोर तक अतिक्रमण कर दिया है। चीन नई मोर्चेबंदी कर रहा है। सरकार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, रेणु टम्टा, कांग्रेस नेता राजेेंद्र टंगड़िया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज कोरंगा, राजा पांडे, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, बालकृष्ण, रंजीत दास, ईश्वर पांडेय, सुरेंद्र खेतवाल, गौरव पाठक, गीतांजलि महगोत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें