कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। मातृ एवं युवा शक्ति ही कांग्रेस की असली ताकत है। पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर प्रयास करने होंगे। यह बात कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं महिला कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी खष्टी जोशी ने कही।
नगरपालिका सभागार में महिला कांग्रेस जिला इकाई के कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। कहा कि पहले राज्य सरकार को अस्थिर किया, अब बजट पर रोक लगाई जा रही है।
उन्होंने महिला और युवा कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। पालिका अध्यक्ष गीता रावल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, शारदा परिहार, डेजी मसीह, नंदी भंडारी, ईश्वर चंद्र पांडे, भाष्कर टम्टा, बालकृष्ण, सूर्य भानु दफौटी, कमला जोशी, पुष्पा आर्या, सुनीता टम्टा, हंसी नेगी, कमला भैसोड़ा, नागेश्वर जोशी, हीरा जोशी आदि थे। ब्यूरो