फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनावों में पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेस: संदीप

Sun, 25 Nov 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व बागेश्वर जिला प्रभारी संदीप जंगपांगी ने कहा है कि आगामी लोक सभा चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। बागेश्वर में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने शक्ति एप का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की जनता का भाजपा से विश्वास उठ गया है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार के नाम पर छला है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी के चलते लाखों लोगों का रोजगार छीनने का प्रयास किया। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के सवाल पर भाजपा बुरी तरह विफल रही है। आगामी लोक सभा चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।  

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की अपील की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत ने कहा कि भाजपा युवाओं सहित देश की जनता को गुमराह कर रही है। बैठक में कवि जोशी, कैलाश पंवार, दीपक कोहली, अंकुर उपाध्याय, ईश्वर पांडे, गणेश कुमार, रंजीत दास, प्रकाश आर्य, मंटू परिहार, अंकित कोहली, मनोज कुमार, नितेश वर्मा, रमेश, कुलदीप आदि थे। इस मौके पर नव निर्वाचित पालिका सभासदों का स्वागत किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें