फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी और शिक्षकों के वेतन को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में फीस माफी और शिक्षकों को वेतन दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की फीस माफ करने, निजी स्कूल के शिक्षकों को पांच माह का वेतन दिलाने, स्कूल स्वामी या प्रबंधकों को आर्थिक सहायता देने और आम लोगों को पांच महीने का बिजली, पानी का बिल माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में इन मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। डीएम रंजना राजगुरु के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि कोरोना काल में स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। कई छात्र-छात्राओं के पास स्मार्टफोन न होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को छोड़कर सभी बच्चों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए। छात्र-छात्राओं की फीस माफ की जाए। निजी स्कूल के शिक्षकों को पांच महीने का वेतन दिया जाए। उन्होंने कोरोना महामारी को देखते हुए क्वारंटीन सेंटर बनाए गए स्कूल स्वामियों व प्रबंधकों को आर्थिक सहायता देकर बिजली और पानी का बिल माफ करने की मांग की है। वहां बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, ललित बिष्ट, किशन कठायत, अर्जुन देव, ईश्वर पांडे, राजा पांडे, दीपक कुमार, धीरज कुमार, गुड्डू पाठक, जगदीश पांडे, सुरेश चंद्र, दिनेश कुमार, भरत कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें