फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांग्रेस ने जलाया भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने साहू के बयान की कड़ी निंदा की है। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर उनका पुतला भी दहन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साहू और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री के पति ने महिलाओं के लिए जिस तरह की घिनौनी बात कही उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि उनका बयान भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को भी दिखाता है।
कहा कि कांग्रेस इस तरह के कृत्यों का पुरजोर विरोध करती रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, बसंत कुमार, बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें