फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक की मांग को लेकर जारी रहेगा संघर्ष 

Sun, 24 Dec 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बैठक करते कठपुड़ियाछीना संघर्ष समिति के लोग।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना की बैठक में क्षेत्र के 49 गांवों को मिलाकर विकासखंड बनाने की मांग उठाई गई। संघर्ष समति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक कठपुड़ियाछीना को विकासखंड नहीं बनाया जाता, संघर्ष जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन


रविवार को न्याय पंचायत सैंज के खौलसीर में ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कठपुड़ियाछीना का ब्लॉक मुख्यालय बागेश्वर है। बागेश्वर में ग्राम पंचायतों की संख्या अधिक होने से इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है।

यहां के लोगों को तमाम तरह के कार्यों के लिए बागेश्वर की दौड़ लगानी पड़ती है। अलग ब्लॉक बनने से इस क्षेत्र में विकास योजनाओं को बल मिलेगा। बैठक में आठ माह पूर्व दैवी आपदा से ध्वस्त काफलीगैर-जमराड़ी मोटर मार्ग का सुधार नहीं करने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन


सैंज की सिंचाई गूल ध्वस्त होने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। क्षतिग्रस्त नहरों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। बैठक में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, ओमप्रकाश टम्टा, रमेश चंद्र जोशी, गोपाल दत्त, त्रिलोक सिंह, कैलाश चंद्र, जीवन प्रसाद, खीम सिंह, रमेश चंद्र, पूरन चंद्र, केशर सिंह, तारा दत्त, भीम सिंह, बलवंत सिंह, शिवराज सिंह, पूर्णानंद, राजेंद्र सिंह, गोपाल दत्त भट्ट, खीम सिंह नेगी, बचसे सिंह मनराल, देवीदत्त मिश्रा आदि थे। संचालन महेश चंद्र मिश्रा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें