पालीटेक्निक कालेज में प्रवेश के लिए रविवार को शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। परीक्षा प्रभारी राजकीय पालीटेक्निक कांडा के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने बताया कि ई और पी ग्रुप की प्रवेश परीक्षा दो पाली में हुई। परीक्षा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 379 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में 280 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 20 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी फींचा राम चौहान, तहसीलदार पीएस रावत ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली।