फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलखुरिया मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू

Sun, 03 May 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कठायतबाड़ा के नौलागैर स्थित कैलखुरिया भगवान के मूल मंदिर में श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का गायन शुरू हो गया है। रविवार प्रात: महिलाएं ढोल, नगाड़ोें के साथ रंगोली ओढ़कर रामघाट सरयू तट पर पहुंची। पवित्र जल तांबे के कलशों में भरकर मंदिर पहुंचे। पंडित भाष्कर लोहनी और हेम चंद्र जोशी ने पूर्वांगी कार्यक्रम संपन्न कराया। सुरेश खेतवाल और उनकी धर्मपत्नी ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। चार मई को भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। आयोजकों ने लोगों से इस अनुष्ठान में परिवार समेत शामिल होने की अपील की है। वहां संजय नेगी, राजेंद्र मेहता, विनोद पांडे, राकेश भोज, जगत सिंह कनवाल, नवीन पंत, नरेंद्र धामी, ममता नेगी, तारा देवी, प्रेमा देवी, निर्मला देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें