फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 तक राज्य से गरीबी को पूरी तरह से मिटा देंगे: रावत

Mon, 12 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट
विज्ञापन
कपकोट में विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कपकोट में 141.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देकर 2020 तक राज्य से गरीबी को पूरी तरह से मिटाया जाएगा। कहा कि 2022 तक हर हाथ को काम दिया जाएगा।  उन्होंने राजकीय हाईस्कूल उत्तरौड़ा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.बिष्णुदत्त जोशी के नाम पर करने समेत कई घोषणाएं की। 


सीएम हरीश रावत ने सोमवार को 12.50 बजे हैलीकाप्टर से कपकोट के केदारेश्वर मैदान में पहुंचे। हैलीकाप्टर से उतरते ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों और ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं से बातचीत कर उनकी भी कुशल क्षेम पूछी। इसके बाद मैदान में लोनिवि, पेयजल, सिंचाई, जिला पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की लगभग 47.47 करोड़ की लागत की 20 विकास योजनाओं का लोकापर्णण, 94.09 करोड़ की लागत 46 योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास व लोकार्पण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में सीएम का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। 
विज्ञापन



सीएम रावत ने कहा कि इस साल सरकार ने एक हजार सड़कों पर काम शुरू किया है। 2018 तक कोई भी गांव सड़क से वंचित नहीं रहेगा। कहा कि सड़कें बनाने का मुख्य उद्देश्य गांवों के उत्पाद शहरों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांवों को उत्पादन केंद्र के रूप से बदला जाएगा। उन्होंने खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि लोग खेती को गले लगाकर अपनी आजीविका को मजबूत बनाएं, उत्पादन की बिक्री की व्यवस्था सरकार करेगी। कहा कि सरकार बिच्छू घास, भांग, रामबास व भीमल के रेशे खरीदने के लिए ढाई सौ करोड़ की व्यवस्था कर रही है। 


कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए बेटी के पैदा होने से लेकर वृद्धावस्था तक सरकार द्वारा हर तरह की पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और विधायक ललित फर्स्वाण ने भी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे। लोगों की भीड़ से केदारेश्वर मैदान खचाखच भरा रहा।  इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, भुवन पाठक, सज्जन लाल टम्टा, बागेश्वर की ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, दिनेश गढ़िया सहित डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसपी सुखवीर सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी आदि अधिका मौजूद रहे। 



हरसिला, पुड़कुनी, प्रधानमंत्री सड़क को सामाजिक कार्यकर्ता स्व.पदम सिंह बघरी के नाम पर किया जाएगा।  राजकीय हाईस्कूल उत्तरौड़ा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.बिष्णुदत्त जोशी के नाम पर किया जाएगा। राउमावि जगथाना को सामाजिक कार्यकर्ता स्व.नंदन सिंह बघरी के नाम पर किया जाएगा, विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, राजकीय इंटर काले गरुड़ का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.दीवान सिंह नेगी के नाम पर किया जाएगा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल बाछम का उच्चीकरण, खाती इंटर कालेज सामाजिक कार्यकर्ता स्व.रतन सिंह खाती के नाम पर रखा जाएगा, बाजीरौट इंटर कालेज से भदौरा के लिए पुल निर्माण, सोराग से नंदकुंड तक पर्यटन मार्ग निर्माण की स्वीकृति।  


कपकोट। मुख्यमंत्री ने मंच से कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण को उत्तराखंड का नंबर वन विधायक बताया। उन्होंने 2017 के चुनावों में ललित फर्स्वाण के पक्ष में सहयोग करने के लिए जनता से अपील की।  कहा कि चुनावों में ललित की हिफाजत करना। इस पेड़ की हिफाजत का काम मैं आप सबको सौंप रहा हूं।  इस चिराग को जलाए रखना कपकोट क्षेत्र की जनता के हाथ में ही है। 
विज्ञापन




कपकोट। बागेश्वर जिले में खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए सीएम हरीश रावत ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को बधाई दी। साथ ही सेना एवं अद्धसैनिक बलों में कार्यरत सैनिकों के परिजनों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जनपद में अलग से प्रकोष्ठ स्थापित करने पर भी उन्होंने जिलाधिकारी की सराहना की। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें