फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों के अनुरूप पूरा करें कार्य: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने तहसील सभागार में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गति, गुणवत्ता एवं सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं से मानकों के अनुरूप और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम भटगांई ने कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत बनाए जा रहे भवन और सार्वजनिक परिसरों की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माण स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों एवं श्रमिकों की कार्य स्थितियों का भी जायजा लिया। अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करने और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई संजय भारती ने बताया कि अगस्त के अंत तक भवन का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें