फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पोलिंग बूथों पर बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी करें 

Sat, 16 Mar 2019 11:17 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर तहसील सभागार में बैठक करते एडीएम राहुल गोयल व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर।  जिले में पोलिंग बूथों के इंतजामों को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही बूथों तक सड़क, रास्तों को लेकर भी मंथन किया। 
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में एडीएम राहुल गोयल ने बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए जाए। वोटरों की सुविधा के मद्देनजर सड़क, रास्ते, फर्नीचर, बिजली कनेक्शन, शौचालय, दिव्यांग वोटरों को बूथ तक पहुंचाने के लिए डोली आदि का भी इंतजाम कर लिया जाए। व्यवस्थाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो मतदान केंद्र सड़क से अधिक दूरी पर है वहां दिव्यांग मतदाताओं के लिए डोली और पोलिंग पार्टियों के सामान के लिए घोडे़, खच्चर व मजदूरों की व्यवस्था भी की जाए।  बैठक में एसडीएम आरसी तिवारी, जयवर्द्धन शर्मा, योगेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, डीडीओ केएन तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें