बागेश्वर। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सीडीओ डीडी पंत की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री की घोषणाओं समेत जिला, राज्य योजना, केंद्र पोषित, बीस सूत्री कार्यक्रम की विभागवार समीक्षा की गई। अवमुक्त राशि के सापेक्ष व्यय की गयी राशि भी बताई गई।
सीडीओ ने भूमि हस्तांतरण समेत सभी निर्माण कार्य, बेहतर गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से पूरी कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने को कहा। व्यय की गई राशि की प्रगति रिपोर्ट जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में डीडीओ केएन तिवारी, जीएम डीआईसी वीके चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, डीईओ पद्मेंद्र सकलानी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल पंत, ईई लोनिवि केके तिलारा, कपकोट संजय पांडे, विद्युत भाष्करानंद पांडेय, पीएमजीएसवाई राजेंद्र प्रसाद, पेयजल निगम सीपीएस गंगवार, जल संस्थान एमके टम्टा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह आदि थे।
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतें सुलझाएं
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। इसमें विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतें तय समय सीमा में सुलझाने के निर्देश दिए। इसके लिए जवाबदेह लोगों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। एडीएम राहुल गोयल ने डीएम को बताया कि जिले की 93 शिकायतें विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। इनमें से सबसे अधिक 20 शिकायतें लोनिवि, 17 माध्यमिक शिक्षा, आठ यूपीसीएल, छह श्रम विभाग, पांच वन विभाग, चार जिला पंचायत और तीन शिकायतें परिवहन विभाग संबंधी हैं। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, योगेंद्र सिंह, जयवर्द्धन शर्मा, सीएमओ डॉ. बीएस रावत, सीओ संगीता, तहसीलदार नवाजिश खलिक आदि थे। ब्यूरो