कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के केदारेश्वर मैदान में रविवार को अंडर-14 आयु वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने भागीदारी की। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ गजेंद्र कपकोटी और भुवन गढ़िया ने किया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से मैदान में खेल भावना का परिचय देने के लिए कहा। दिन के पहले सत्र में प्रतियोगिता में शामिल टीम बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, शामा, गैरखेत और स्टेडियम के बीच लीग चरण के मैच और दूसरे सत्र में नॉक आउट मैच खेले गए। शाम के सत्र में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्टेडियम और कपकोट की टीम के बीच खेला गया। स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब जीता। प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी कोच दीपक के निर्देशन में हुआ। विजेता टीम को 3500 रुपये और उपविजेता को 2500 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर ललित दानू, माया कोरंगा, पूर्वा देव, मोहित और देवेंद्र मौजूद रहे। संवाद