फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मोटे अनाज की महत्ता बताई

Sun, 13 Aug 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान और नेहरू युवा केंद्र ने बागेश्वर में संयुक्त रूप से मिलेट्स फूड मेले का आयोजन कर मोटे अनाज की महत्ता बताई। मोटे अनाज पर प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कंचन उपाध्याय ने पहला, हेमा बिष्ट ने दूसरा, रेनू कठायत ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि हंसा ड्याराकोटी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने मोटे अनाज के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह न केवल भोज्य पदार्थ है बल्कि पशुचारे के रूप में भी उपयोगी है। केंद्र सरकार मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रही है। कहा कि आज के समय में लोग पारंपरिक भोजन को भूल गए हैं। फास्ट फूड खाकर सेहत खराब कर रहे हैं। कार्यक्रम में जया भाकुनी, सुनीता साह, रंजना, नीलम, गीता, ईशा पांडे आदि थे। मेले में 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें