कांडा (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कांडा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ ली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक ने किया। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए नशामुक्ति का संदेश दिया। मेरी माटी मेरा देश अभियान अभियान का संयोजन डॉ. आशा आर्या, नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान का संयोजन प्रवीन ने किया। संवाद