फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चार दिन बाद बहाल हुई संचार सेवा, फिर गायब हो गए सिग्नल

Sun, 09 Aug 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिंडर घाटी में चार दिन बाद बहाल हुआ मोबाइल नेटवर्क एक बार फिर ठप हो गया है। संचार बाधित होने से क्षेत्र के क्षेत्र के लोगों का संपर्क कट गया है। ग्रामीण चंदन सिंह, हरीश सिंह, खिलाफ सिंह, प्रेम सिंह आदि ने बताया कि शनिवार को चार दिन बाद लोगों के मोबाइल पर सिग्नल आने शुरू हुए थे, लेकिन रविवार सुबह फिर सेवा ठप हो गई। खाती, वाछम, सोराग, कालों, बदियाकोट, किलपारा, कुंवारी, डौला, तीख और बोरबलड़ा गांवों में फिलहाल दूरसंचार बाधित होने से मोबाइल शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घाटी के लोग दूरसंचार के लिए बीएसएनएल पर ही निर्भर हैं। नेटवर्क बाधित होने से ग्रामीणों का बाहरी क्षेत्रों से संपर्क कट जाता है। बीएसएनएल के जेटीओ गौरव तड़ागी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हो गई थी। जल्द ही इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें